{"_id":"3f4a075e58eb324db7a74761e8771b1d","slug":"rohit-sharma-golden-duck-in-delhi-test-at-no-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल बाद टीम इंडिया के 'गोल्डन डक' बने रोहित","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
16 साल बाद टीम इंडिया के 'गोल्डन डक' बने रोहित
Sat, 05 Dec 2015 09:32 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
16 साल बाद टीम इंडिया के 'गोल्डन डक' बने रोहित
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शर्मा बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और वनडे में दो बार दोहरा शतक जमाने का कारनामा करने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। लेकिन उनके प्रदर्शन में हमेशा उतार-चढ़ाव दिखता रहता है। अपने 8 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कभी भी लगातार प्रदर्शन नहीं किया है। दिल्ली टेस्ट की दोनों पारियों में उनकी नाकामी उनके आउट ऑफ फॉर्म को बयां करती है।
16 साल बाद टीम इंडिया के 'गोल्डन डक' बने रोहित
2 of 6
वनडे और टी-20 में रोहित शर्मा तो रन बनाते रहे हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका संघर्ष जारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नागपुर टेस्ट में वह 2 और 23 रन ही बना पाए। इसके बाद दिल्ली टेस्ट में भी वह नहीं चले और पहली पारी में एक रन बनाने के बाद दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके।
16 साल बाद टीम इंडिया के 'गोल्डन डक' बने रोहित
3 of 6
दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा 6 गेंद खेलकर एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें एक और मौका देते हुए छठे नंबर के बजाए तीसरे नंबर पर भेजा, लेकिन ऊपरी क्रम पर भी वह कुछ खास नहीं कर सके। मैच के तीसरे दिन वह खाता खोले बगैर अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इस तरह से वह 'गोल्डन डक' बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
16 साल बाद टीम इंडिया के 'गोल्डन डक' बने रोहित
4 of 6
रोहित शर्मा इस मैच समेत 16 मैच खेल चुके हैं लेकिन उनका संघर्ष अभी भी जारी है। 29 टेस्ट पारियों में वह 896 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। ये दोनों शतक अपने टेस्ट करियर की शुरुआत में ही लगा दिए थे।
विज्ञापन
16 साल बाद टीम इंडिया के 'गोल्डन डक' बने रोहित
5 of 6
टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर आउट होने वाले रोहित शर्मा 1999 के बाद टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण गोल्डन डक बने थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।