{"_id":"cf4efc40e39f445411303db1f76002b4","slug":"shoaib-malik-becomes-420-in-his-best-test-innings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब दोहरा शतक लगाने वाले शोएब मलिक बन गए 'श्री 420'","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जब दोहरा शतक लगाने वाले शोएब मलिक बन गए 'श्री 420'
Thu, 15 Oct 2015 02:20 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
जब दोहरा शतक लगाने वाले शोएब मलिक बन गए 'श्री 420'
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया जब अपने घर इंदौर में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी तो ठीक उसी समय पाकिस्तान ने अबूधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शोएब मलिक के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 500 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया। शोएब के अलावा एक बल्लेबाज ने शतक और एक ने 98 रनों की पारी खेली।
जब दोहरा शतक लगाने वाले शोएब मलिक बन गए 'श्री 420'
2 of 7
अबूधाबी टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 523 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से कप्तान एलिस्टर कुक 39 और मोइन अली 15 खेल रहे थे। पाक अभी भी 467 रनों की बढ़त बनाए हुए हैं।
जब दोहरा शतक लगाने वाले शोएब मलिक बन गए 'श्री 420'
3 of 7
मैच के पहले 2 दिन की विशेषता पूर्व कप्तान शोएब मलिक की वो पारी रही जिसे खेलने के लिए उन्हें 5 साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। शानदार फॉर्म के दम पर 5 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे शोएब ने दोहरा शतक लगाकर जोरदार अंदाज में वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब दोहरा शतक लगाने वाले शोएब मलिक बन गए 'श्री 420'
4 of 7
शोएब मलिक के लिए यह मैच और उनकी यह पारी कई मायनों में बेहद शानदार रही क्योंकि 2009 के बाद पहली बार उनके बल्ले से टेस्ट में कोई शतक निकला, साथ ही पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ 40 रन से बड़ी पारी खेली है। इसके अलावा टेस्ट करियर में पहला दोहरा शतक लगाने के साथ-साथ अपने क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी खेल डाली।
विज्ञापन
जब दोहरा शतक लगाने वाले शोएब मलिक बन गए 'श्री 420'
5 of 7
अपनी पत्नी सानिया मिर्जा की तरह अपने खेल में सफलता के झंडे गाड़ते हुए शोएब मलिक ने 245 रनों की करियर बेस्ट पारी खेली है। अपनी पारी में उन्होंने 24 चौके और 4 छक्के जमाए यानी कि 120 रन चौके-छक्के से निकाल लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।