{"_id":"fbaae2a1ee6a0076efbbece46632374d","slug":"top-most-successfull-batsman-in-t20-as-most-50s","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इनसे मिलिए, ये हैं टी-20 में 'दहला' लगाने वाले धुरंधर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
इनसे मिलिए, ये हैं टी-20 में 'दहला' लगाने वाले धुरंधर
Fri, 29 Jan 2016 12:46 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
इनसे मिलिए, ये हैं टी-20 में 'दहला' लगाने वाले धुरंधर
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली ने एडिलेड टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के लिए 90 रनों की अविजित पारी खेली थी। इस अर्धशतकीय पारी के साथ-साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले 10 फिफ्टी ठोंकने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। उनसे पीछे रोहित शर्मा और युवराज सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने करियर में 8 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।
इनसे मिलिए, ये हैं टी-20 में 'दहला' लगाने वाले धुरंधर
2 of 8
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने वाले विराट कोहली नए बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के 2 बल्लेबाजों के बाद कोहली इस मुकाम को छूने वाले एशिया के तीसरे क्रिकेटर हैं। दिलचस्प यह है कि इस लिस्ट में पाकिस्तान का एक भी बल्लेबाज शामिल नहीं है।
इनसे मिलिए, ये हैं टी-20 में 'दहला' लगाने वाले धुरंधर
3 of 8
फटाफट क्रिकेट में 5 बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 9 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस विधा में कम से कम 10 अर्धशतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है। कोहली से पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (50), जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मास्कजदा (44), श्रीलंका के महेला जयवर्धने (55) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (57) ने अपने टी-20 करियर में 10 अर्धशतक ठोंके हैं। गुप्टिल के खाते में एक शतक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनसे मिलिए, ये हैं टी-20 में 'दहला' लगाने वाले धुरंधर
4 of 8
विराट कोहली भले ही टी-20 में 10 अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 5वें पायदान पर हैं, लेकिन उन्होंने अन्य बल्लेबाजों की तुलना में कम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर यह मुकाम हासिल किया है। कोहली ने अपने 31वें मैच में 90 रनों की पारी खेलने के साथ ही अपने टी-20 करियर की सबसे बड़ी पारी खेल डाली। आइए यह भी जानें कि उनसे ज्यादा टी-20 करियर में किन-किन बल्लेबाजों ने फिफ्टी ठोंकी है।
विज्ञापन
इनसे मिलिए, ये हैं टी-20 में 'दहला' लगाने वाले धुरंधर
5 of 8
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ओपनर डेविड वार्नर ने 54 टी-20 मैचों के करियर में 11 बार अर्धशतकीय पारियां खेली है। वह सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। अब विराट कोहली इस रिकॉर्ड से महज एक फिफ्टी से दूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।