{"_id":"4e3f3e7f9d629ebb87861f971d45f394","slug":"varun-aaron-marries-childhood-friend-at-jamshedpur-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर हुआ 'बोल्ड', कोर्ट में की शादी ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर हुआ 'बोल्ड', कोर्ट में की शादी
Tue, 02 Feb 2016 03:14 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर हुआ 'बोल्ड', कोर्ट में की शादी
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के बाद बेहद शानदार खबर आई है कि भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी ने शादी कर ली है। हरभजन सिंह और रोहित शर्मा के बाद शादी करने वाले वह टीम इंडिया के तीसरे क्रिकेट बन गए हैं।
टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर हुआ 'बोल्ड', कोर्ट में की शादी
2 of 6
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने सोमवार को बचपन की दोस्त रागिनी शर्मा के साथ वैवाहिक जीवन शुरू कर लिया है। उन्होंने जमशेदपुर कोर्ट में दोस्त रागिनी के साथ शादी कर ली।
टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर हुआ 'बोल्ड', कोर्ट में की शादी
3 of 6
तेज गेंदबाज वरुण आरोन और रागिनी बचपन के दोस्त हैं और लोयोल स्कूल में एक साथ पढ़े हैं। जमशेदपुर के सिटी कोर्ट में दोनों ने कुछ परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शादी कर ली। दोनों करीब 40 मिनट कोर्ट में रहे और सारी औपचारिकताएं करने के बाद वहीं पर विवाह भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर हुआ 'बोल्ड', कोर्ट में की शादी
4 of 6
शादी करने के बाद वरुण और रागिनी कोर्ट से चले गए। रागिनी इस समय स्टील सिटी जमशेदपुर में कादमा एरिया में रहती हैं। सूत्रों के अनुसार, वरुण आरोन अब बृहस्पतिवार को बिस्तुपुर के एक चर्च में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। 26 साल के तेज गेंदबाज ने अपनी शादी की पार्टी को कुछ दिन के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन
टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर हुआ 'बोल्ड', कोर्ट में की शादी
5 of 6
वरुण आरोन जो इस समय में झारखंड के कप्तान हैं और उनकी टीम बंगलुरू में 3 से 7 फरवरी तक मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में उतरेगी। ऐसे में उनके लिए मैच की तैयारी करने की बड़ी जिम्मेदारी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।