पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस के तार अब पंजाब के पटियाला से जुड़े हैं। लुधियाना पुलिस नाभा के गांव समशपुर के रहने वाले 21 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी जसकरन सिंह उर्फ कर्ण को गिरफ्तार करके ले गई है। जसकरन सिंह पर आरोप है कि मूसेवाला के कत्ल केस के लिए हथियार उसी ने सप्लाई किए थे। वहीं कबड्डी खिलाड़ी के माता-पिता ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर साजिश के तहत फंसाने के आरोप लगाए हैं।
Sidhu Moosewala Murder: हत्या के तार पटियाला से जुड़े, कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार, सप्लाई किए थे हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:44 AM IST
सार
मूसेवाला कत्ल केस के तार पटियाला से जुड़े हैं। आरोप है कि नाभा के कबड्डी खिलाड़ी ने हथियार सप्लाई किए थे। लुधियाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं माता-पिता ने बेटे को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन