पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब फॉर्च्यूनर गाड़ी की एंट्री हो गई है। इससे पहले टोयोटा कोरोला और बोलेरो गाड़ी चर्चा में थी। इन दोनों गाड़ी में सवार होकर आए शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस दिन रात एक कर रही है। इसी बीच शुक्रवार को लुधियाना पुलिस की एक टीम डबवाली बॉर्डर से सटे एक पेट्रोल पंप पर जांच करने पहुंची।
मूसेवाला हत्याकांड: अब फॉर्च्यूनर गाड़ी की हुई एंट्री, पुलिस तलाश में जुटी, कार सवारों पर लगा ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई। लुधियाना पुलिस एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की तलाश में है। यह फॉर्च्यूनर यहां पेट्रोल पंप पर रात में डीजल भरवाते नजर आई थी। सूत्रों के मुताबिक जिस फॉर्च्यूनर की लुधियाना पुलिस तलाश कर रही है, उसमें 19 मई को चार लोग डीजल भरवाने रात के समय डबवाली बॉर्डर से सटे पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि गाड़ी में जो लोग सवार थे, उन्होंने मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों को हथियार मुहैया करवाए थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही। फिलहाल पुलिस गाड़ी और चारों सवारों की तलाश में है। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस गैंग ने 47 लाख रुपये में एके सीरीज की गन खरीदी थी।
फतेहाबाद से भी जुड़ने लगी कड़ियां
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में फतेहाबाद से कई कड़ियां जुड़ चुकी हैं। अब मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने फोरलेन स्थित एक होटल संचालक को हिरासत में लेने के बाद उसके दो साझेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया, पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामले में पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में फोरलेन स्थित होटल के संचालकों ने बताया है कि 29 मई की रात को करीब 12 बजे ऑल्टो कार में चार लोग होटल में आए थे। बादली निवासी सुमित ने आधार कार्ड देकर कमरा बुक करवाया था।
चारों युवकों ने देर रात शराब पी थी और अगले दिन दोपहर को होटल छोड़कर चले गए थे और उन्होंने बिल भी चुकता किया था। बताया जा रहा है कि जो लोग आए थे उनका सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कनेक्शन था। बता दें कि पंजाब पुलिस गांव भिरड़ाना में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों पर बोलेरो गाड़ी हैंडओवर करवाने का आरोप है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी, जिसमें बोलेरो गाड़ी पंजाब की तरफ जाती नजर आ रही थी और वही गाड़ी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद देखी गई थी।