फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Truck hits bike; tourist dies.

Kullu News: ट्रक ने बाइक को टक्कर, पर्यटक की मौत

Sun, 12 Jul 2026 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Truck hits bike; tourist dies.
अटल टनल रोहतांग के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल टनल रोहतांग के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें तेलंगाना के युवक की मौत हो गई है। घटना 11 जुलाई की है। जानकारी के अनुसार कोटा वेंकटा साईं विश्वनाथ (26) पुत्र कोटा भास्कर राव निवासी हारमोनी काऊंटी, सन सिटी बदलागुड़ा (तेलंगाना) बाइक में जा रहे थे।

इस दौरान जब वह अटल टनल रोहतांग के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल पर्यटक कोटा वेंकटा को इलाज के लिए मनाली अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मनाली पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed