फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Keshari Nala bridge to be built; work has started.

Kullu News: केशरी नाला पुल बने बनेगा, कार्य शुरू

Sun, 12 Jul 2026 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Keshari Nala bridge to be built; work has started.
2025 की आपदा में बह गया था पुल, आवाजाही हो रही थी प्रभावित
विज्ञापन

.....................
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। साल 2025 की आपदा में बहा केशरी नाला पुल अब दोबारा बनाया जा रहा है। पुल निर्माण का काम शुरू होने से केशरी गांव और आसपास क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 11 महीनों से पुल नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्ष 2025 की भीषण बाढ़ में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के दोनों ओर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण निर्माण कार्य शुरू करने में भी लोक निर्माण विभाग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने पुल और सड़क का निर्माण होने से समस्या के समाधान की उम्मीद जताई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed