फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A traffic police officer should be deployed at Gammon Bridge Square.

Kullu News: गैमन पुल चौक पर तैनात हो ट्रैफिक पुलिस का जवान

Sun, 12 Jul 2026 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
A traffic police officer should be deployed at Gammon Bridge Square.
ग्रामीणों ने उठाई मांग, कहा-हादसों का रहता है डर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे पर रामशिला के पास गैमन पुल चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाएं। वाहनों की रफ्तार और चौक होने की वजह से हाईवे को आर-पार करने में बुजुर्गों, बच्चों और आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। वहीं, बिजली महादेव और नग्गर-मनाली सड़क से आने वाले वाहन भी इसी चौक से हाईवे पर शामिल होते हैं। वाहनाें की अधिक संख्या और तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे होने की आशंका रहती है। ऐसे में स्थानीय जनता जिला प्रशासन से चौक पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रही है। ग्राम पंचायत न्योली के प्रधान विशाल मंडत, पूर्व प्रधान निर्मला ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य जयचंद, सुरेश, ज्ञान ठाकुर ने कहा कि अगर ट्रैफिक पुलिस का जवान तैनात होता है तो सड़क हादसों के खतरे को कम किया जा सकता है।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान को तैनात किए जाए। प्रधान विशाल महंत ने कहा कि प्रशासन को पंचायत की ओर से प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed