{"_id":"6a538deb0600819d8c04f3fa","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4493392-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: पुरानी रंजिश में दोस्त का कत्ल, गला दबाकर की हत्या, शव छिपाने खेत में खोदा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: पुरानी रंजिश में दोस्त का कत्ल, गला दबाकर की हत्या, शव छिपाने खेत में खोदा गड्ढा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 07:06 PM IST
Link Copied
सक्ती पुलिस ने 13 वर्षीय बालक कपिल कुमार केंवट की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में परसदा खुर्द निवासी हेमंत कुमार केंवट (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते बालक की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को कपिल कुमार केंवट घर से लापता हो गया था। परिजनों ने बताया कि गांव का हेमंत कुमार केंवट उसे अपने साथ ले गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने संदेही हेमंत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से कई घंटे पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि करीब छह-सात महीने पहले ग्राम हरदा के युवकों से उसका विवाद हुआ था। उसे शक था कि कपिल ने ही हरदा के युवकों को उसके बारे में जानकारी दी थी, जिसके कारण वह उससे नाराज था और बदला लेना चाहता था। घटना वाले दिन आरोपी कपिल को चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का झांसा देकर अपने साथ बोर घर ले गया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रापा से गड्ढा खोदकर शव को खेत में दफना दिया तथा पहचान छिपाने के लिए मृतक के कपड़ों को दूसरे खेत में फेंक दिया।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय दल और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया गया। शव की पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रापा और मृतक के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। यह मामला सक्ती पुलिस की त्वरित विवेचना और वैज्ञानिक जांच का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।