{"_id":"6a5349b7b61e1c4c45068c82","slug":"video-two-accused-in-shooting-arrested-in-police-encounter-in-firozabad-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार
फिरोजाबाद के आर्यनगर में युवक पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में थाना उत्तर पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी घेराबंदी कर दबोच लिया गया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों से अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद हुई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सात जुलाई को आर्य नगर में अभिषेक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस मामले में थाना उत्तर में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही थीं और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी बैंदी की पुलिया के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से आए दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सुमित भागने के दौरान पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरारी की टाल के पास रामनगर निवासी प्रिंस और गुदाउ थाना लाइनपार निवासी सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद की है। घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार प्रिंस के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, उपनिरीक्षक अमित कुमार, अनुज कुमार तिवारी, रितिक शर्मा के अलावा पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।