Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: शहर से गांव तक गूंजा संदेश, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान जनभागीदारी का उत्सव बना
{"_id":"6a5339136ffbb8537e02b6f3","slug":"video-video-shahara-sa-gava-taka-gaja-sathasha-pathha-ka-sarakashhanae-ka-lya-sakalpa-eka-paugdha-ma-ka-nama-mahaabhayana-janabhagathara-ka-utasava-bna-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शहर से गांव तक गूंजा संदेश, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान जनभागीदारी का उत्सव बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शहर से गांव तक गूंजा संदेश, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान जनभागीदारी का उत्सव बना
अमेठी सिटी। जिले में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान जनभागीदारी का उत्सव बन गया। तिलोई तहसील के मोहिया केसरिया गांव से महाअभियान का शुभारंभ हुआ। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। जिले में एक ही दिन 53 लाख 66 हजार 100 पौधे रोपे गए।
मुख्य कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं महानिदेशक आयुष बी. चैत्रा तथा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पौधारोपण किया। इसके बाद ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे और अन्य चिन्हित स्थानों पर एक साथ पौधारोपण शुरू हुआ। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। पूरे अभियान के दौरान पौधारोपण के साथ संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि पौधे लगाने तक ही जिम्मेदारी सीमित न रहे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए।
महाअभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के तहत सभी तैयारियां पूरी की गई थीं। अभियान के दौरान पौधारोपण की प्रगति पर लगातार नजर रखी गई और सभी चिन्हित स्थलों से सूचना एकत्र की जाती रही। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक पौधा सुरक्षित रहकर वृक्ष बने। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने लगाए पौधे की जिम्मेदारी निभानी होगी।
हर घंटे होती रही ऑनलाइन निगरानी
महाअभियान की निगरानी के लिए वन विभाग का कंट्रोल रूम पूरे दिन सक्रिय रहा। सभी विकासखंडों और संबंधित विभागों से हर घंटे पौधारोपण की प्रगति रिपोर्ट ली जाती रही। जियो टैगिंग के साथ अपलोड की गई फोटो के आधार पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों ने लगातार समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण सुनिश्चित कराया।
पौधे के साथ सेल्फी, ऑनलाइन मिला प्रमाणपत्र
अभियान में शामिल लोगों ने पौधारोपण के बाद पौधों के साथ सेल्फी लेकर उसे निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया। जियो टैगिंग के साथ फोटो अपलोड होने के बाद प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी जारी किए गए। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण से जोड़ना और अभियान में जनभागीदारी बढ़ाना रहा।
पुलिस लाइन से हुआ महाअभियान का आगाज
महाअभियान की शुरुआत सुबह गौरीगंज के पलिया स्थित पुलिस लाइन परिसर से हुई। यहां अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम मोहिया केसरिया गांव में आयोजित हुआ, जहां से जिलेभर में एक साथ पौधारोपण अभियान को गति मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।