{"_id":"6a533ae0e3a88249b80d9655","slug":"video-100-saplings-planted-at-school-under-tree-mother-name-campaign-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यालय में 100 पौधे लगाए गए, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यालय में 100 पौधे लगाए गए, VIDEO
प्रशासन के निर्देशानुसार संचालित बृहद वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव में रविवार को उत्साहपूर्वक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर 100 पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के दौरान आम, जामुन, अमरूद, सागौन, शीशम और नीम के पौधे रोपे गए। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोती लाल ने कहा कि वृक्षारोपण को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से घर और आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एनसीसी अधिकारी मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण को कम करने और जलवायु संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन को सुखी, समृद्ध और संतुलित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर संतोष कुमार, संतोष कुशवाहा, दुर्गेश सिंह, रामकेश, अमरेन्द्र सिंह, मृत्युंजय मौर्य, आशुतोष सिंह, प्रेमनाथ राय, रामप्रकाश सिंह, डॉ. रविकुमार, बृजेश यादव, प्रमोद कुमार पाठक, प्रतिभा सिंह, हिन्दू भारती सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।