{"_id":"6a5349cae0b237a51c082e9a","slug":"video-tree-plantation-will-be-carried-out-on-nandgaon-brijwari-road-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नंदगांव-बृजवारी मार्ग पर छाएगी हरियाली, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे जाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नंदगांव-बृजवारी मार्ग पर छाएगी हरियाली, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे जाएंगे पौधे
मथुरा के नंदगांव में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नंदगांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को व्यापक स्तर पर पौधरोपण शुरू किया गया। अभियान के अंतर्गत कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में कुल एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान की शुरुआत चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने आम का पौधा रोपकर की। अभियान के तहत ऐतिहासिक बृजवारी मार्ग पर नंदगांव रजबहा तक सड़क के दोनों ओर प्रत्येक 10 मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा भूरे का थोक, ज्ञान थोक, छाजू थोक, दिवाका थोक सहित कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम अक्रूर जी के साथ इसी बृजवारी मार्ग से मथुरा गए थे, इसलिए इस मार्ग का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने बताया कि पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बृजवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुविधा के लिए बैठने हेतु बेंच भी लगाई जाएंगी। पौधरोपण अभियान में ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, अजय चंद, हुकम सिंह, रजनीकांत सहित पंचायत कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।