Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
goods crossed trailer parked in police custody by breaking glass Mineral Department had confiscated it in Korb
{"_id":"6a5389540fe284ae420b989f","slug":"theft-inside-bankimongra-police-station-thieves-broke-glass-of-seized-trailer-stole-items-vehicle-was-impounded-by-mineral-dept-now-police-face-embarrassment-korba-news-c-1-1-noi1487-4493321-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba: पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रेलर का कांच तोड़कर सामान पार, खनिज विभाग ने कराया था जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रेलर का कांच तोड़कर सामान पार, खनिज विभाग ने कराया था जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 07:06 PM IST
Link Copied
कोरबा में अपराधों पर रोकथाम के दावों के बीच बांकीमोंगरा पुलिस को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सीधे थाना परिसर के अंदर खड़े एक 18 चक्का ट्रेलर का कांच तोड़कर सामान चोरी कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा निवासी ट्रांसपोर्टर संजय यादव की 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक CG 30 F 8112 को 20 जून 2026 को खनिज विभाग ने अवैध गिट्टी परिवहन करते पकड़ा था। इसके बाद ट्रेलर को जप्त कर एक महीने के लिए बांकीमोंगरा थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया था। जुर्माना अभी तय नहीं हुआ था। मालिक को भरोसा था कि पुलिस सुरक्षा में गाड़ी सुरक्षित रहेगी।
2 दिन पहले तक सब कुछ ठीक था। रविवार सुबह जब संजय यादव थाना पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। रात में अज्ञात चोरों ने पत्थर मारकर ट्रेलर के केबिन का कांच तोड़ दिया और अंदर रखा जैक, रॉड, साउंड बॉक्स सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घटना से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। जब मालिक ने थाना कर्मियों से पूछा तो पता चला कि थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरा तो लगा है, लेकिन उसका रेंज और दिशा घटना स्थल की तरफ नहीं है। इसलिए चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी। थाना परिसर के अंदर हुई इस चोरी से साफ है कि चोर अब पुलिस को भी चुनौती देने लगे हैं। ट्रांसपोर्टर ने अभी थाने में शिकायत नहीं की है, लेकिन वह वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है।फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।