{"_id":"6a531507386952f02f0abafe","slug":"police-crackdown-on-goons-in-korba-30-cops-patrolled-late-night-on-bikes-warned-miscreants-made-youths-do-sit-ups-video-of-action-goes-viral-korba-news-c-1-1-noi1487-4492752-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में पुलिस का एक्शन, उठक-बैठक कराकर हुड़दंगियों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में पुलिस का एक्शन, उठक-बैठक कराकर हुड़दंगियों को दी हिदायत
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 10:01 AM IST
Link Copied
कोरबा में पंप हाउस कॉलोनी और 15 ब्लॉक में दो दिन पहले हुई मारपीट और गुंडागर्दी के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार की देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी और दोनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 25 से 30 जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी ने संवेदनशील इलाकों में बाइक पेट्रोलिंग कर बदमाशों और उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया।
दो दिन पहले 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने निगरानी तेज कर दी। इसी कड़ी में शनिवार देर रात कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी और सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे।
पेट्रोलिंग पार्टी ने पंप हाउस, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर और डीडीएम रोड जैसे क्षेत्रों में बाइक से गश्त की। जिन गलियों में फोर व्हीलर नहीं जा सकते वहां विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग की गई। पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले युवकों को चिन्हित कर मौके पर ही समझाइश दी।
पुलिस टीम पंप हाउस और 15 ब्लॉक में उन युवकों के घर भी पहुंची जो मारपीट और उपद्रव में शामिल थे। पुलिस ने उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें चेतावनी दी कि आगे ऐसी गतिविधियों में शामिल होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से बच्चों पर नजर रखने और उन्हें सही रास्ते पर लाने की अपील भी की गई।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं बेवजह बाइक लेकर घूम रहे और हुड़दंग मचा रहे युवकों को रोककर सबक सिखाया गया। कुछ युवकों से उठक-बैठक भी कराई गई। पुलिस का कहना है कि यह कदम युवाओं को अनुशासन सिखाने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। जिन क्षेत्रों में गुंडा बदमाश और गुंडागर्दी की शिकायत मिल रही है वहां हमारी टीम लगातार पहुंच रही है। खासकर उन जगहों पर जहां चार पहिया वाहन नहीं जा पाते वहां बाइक पेट्रोलिंग पर जोर दिया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि आमजन भयमुक्त होकर रहें और कोई भी कानून हाथ में न ले।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस की गश्त जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।