{"_id":"6a5097767b380da9ee0f8faa","slug":"elderly-woman-harassed-as-witch-for-2-years-sister-in-law-daughter-son-arrested-in-korba-under-bns-and-witchcraft-act-sent-to-jail-korba-news-c-1-1-noi1487-4485914-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: टोने-टोटके का आरोप लगाकर महिला को किया परेशान, पीड़िता की शिकायत पर देवरानी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: टोने-टोटके का आरोप लगाकर महिला को किया परेशान, पीड़िता की शिकायत पर देवरानी समेत तीन गिरफ्तार
Fri, 10 Jul 2026 01:34 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:34 PM IST
सार
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के भांटापारा कुदुरमाल में टोनही प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 2 साल से मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने देवरानी, उसकी पुत्री और पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के भांटापारा कुदुरमाल में टोनही प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 2 साल से मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने देवरानी, उसकी पुत्री और पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में बीएनएस और टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना उरगा में अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत सत्यभामा वैष्णव पति स्व. ओमप्रकाश वैष्णव उम्र 65 वर्ष निवासी कुदुरमाल वार्ड क्र. 04 ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उनकी देवरानी लक्ष्मीन वैष्णव उर्फ लक्ष्मी, उसकी पुत्री चंचल वैष्णव और पुत्र किशन वैष्णव उर्फ गोलू पिछले कई वर्षों से उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी रोज घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हैं। बुजुर्गों को जादू-टोना करने का आरोप लगाकर टोना-टोटका करने वाली महिला कहकर पूरे मोहल्ले में बदनाम करते हैं। इतना ही नहीं दिवंगत पति के लिए अपने पति को खुद मार कर खा गई जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी करते हैं।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मिलकर धमकी दी कि घर से बाहर निकली तो जान से मार दूंगा । साथ ही यह भी कहा कि घर में कूलर जल जाए या कोई सामान खराब हो तो उसका आरोप भी मुझ पर लगा देते हैं। इस कारण पीड़िता और उसका बेटा राजेंद्र वैष्णव भयभीत हैं और घर से बाहर निकलने से डरते हैं।शिकायत के आधार पर उरगा पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(3), 3(5) और 4, 5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तार आरोपियो में लक्ष्मीन वैष्णव उर्फ लक्ष्मी पति विष्णु वैष्णव उम्र 45 वर्ष,चंचल वैष्णव पिता विष्णु वैष्णव उम्र 21वर्ष और किशन वैष्णव उर्फ गोलू पिता विष्णु दास वैष्णव उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। तीनों भांटापारा कुदुरमाल के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा के समक्ष पेश किया। जहां जमानत के अभाव में जेल भेज दिया गया। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में टोनही के नाम पर प्रताड़ना के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

korba