{"_id":"6a508fe379dfc8a4df062202","slug":"phe-contractors-2-year-pending-payments-spark-crisis-suicides-reported-korba-contractors-submitted-memorandum-to-collector-and-mla-demanding-immediate-clearance-korba-news-c-1-1-noi1487-4485850-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: 2 साल से लटका PHE ठेकेदारों का भुगतान, प्रशासन से लगाई गुहार, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: 2 साल से लटका PHE ठेकेदारों का भुगतान, प्रशासन से लगाई गुहार, सौंपा ज्ञापन
Fri, 10 Jul 2026 12:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले पीएचई विभाग के ठेकेदारों का आक्रोश अब सड़कों से निकलकर प्रशासनिक दफ्तरों तक पहुंच गया है। 2 साल से लंबित भुगतान को लेकर गुरुवार को कोरबा कांट्रेक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में ठेकेदारों ने अपर कलेक्टर और कटघोरा विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इससे पहले 6 जुलाई को रायपुर में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पीएचई ठेकेदारों ने आंदोलन किया था। आंदोलन का मुख्य मुद्दा पिछले करीब 2 वर्षों से रुके हुए भुगतान थे। भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण कई ठेकेदार कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। कुछ ने आत्महत्या कर ली, तो कुछ मानसिक अवसाद से गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के निर्देश पर कोरबा जिले के सभी ठेकेदार एकजुट हुए। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल और कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की।
एसोसिएशन ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री और कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन से भी मुलाकात का समय लिया गया है। ठेकेदारों का कहना है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सचिव असलम खान, कोषाध्यक्ष संतोष खरे सहित जिले भर के ठेकेदार बड़ी संख्या में मौजूद थे। ठेकेदारों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित बिलों का भुगतान तत्काल किया जाए, ताकि परिवारों पर आए आर्थिक संकट को रोका जा सके।
