{"_id":"6a4f662b18997163f50521cf","slug":"55-year-old-juhaz-singh-rathia-killed-by-elephant-in-korba-forest-villagers-angry-over-poor-wildlife-monitoring-demand-compensation-and-safety-measures-from-forest-department-korba-news-c-1-1-noi1487-4482408-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: हाथी के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत,पीडिया और तुर्कीटरा के बीच जंगल में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: हाथी के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत,पीडिया और तुर्कीटरा के बीच जंगल में मचा हड़कंप
Thu, 09 Jul 2026 04:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 04:18 PM IST
सार
कोरबा जिले के कोरबा वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई।गुरुवार 9 जुलाई को ग्राम पीडिया और तुर्कीटरा के बीच स्थित जंगल में पुटु बीनने गए 55 वर्षीय जहाज़ सिंह राठिया को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के कोरबा वन मंडल क्षेत्र में एक बार फिर हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई।गुरुवार 9 जुलाई को ग्राम पीडिया और तुर्कीटरा के बीच स्थित जंगल में पुटु बीनने गए 55 वर्षीय जहाज़ सिंह राठिया को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मृतक जहाज़ सिंह राठिया ग्राम पीडिया का निवासी था। रोज की तरह वह सुबह जंगल में पुटु और महुआ बीनने गया था। इसी दौरान जंगल में पहले से मौजूद एक दंतैल हाथी से उसका आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि जहाज़ सिंह को भागने का मौका भी नहीं मिला और हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हाथी के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी सूचना दी गई। वन अमले के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटे। इस घटना के बाद गांव में गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों का लगातार विचरण बना हुआ है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं इसी लापरवाही के कारण हर साल इस इलाके में हाथियों द्वारा फसल और जान-माल का नुकसान होता रहता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को वन विभाग द्वारा तय मुआवजा राशि जल्द से जल्द दी जाए और गांव के आसपास हाथियों को भगाने के लिए स्थाई व्यवस्था की जाए। साथ ही रात में गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
कोरबा वन मंडल में हाथी-मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी कई ग्रामीण हाथियों के हमले का शिकार हो चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

korba