{"_id":"6a5078b888ac3bfa460054b7","slug":"massive-fire-at-auto-parts-shop-in-urga-4-bikes-2-scooters-2-cycles-gutted-estimated-loss-5-lakh-rupees-cause-under-investigation-korba-news-c-1-1-noi1487-4485835-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: आमापाली में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, बाइक, स्कूटी, साइकिल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: आमापाली में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, बाइक, स्कूटी, साइकिल जलकर खाक
Fri, 10 Jul 2026 10:42 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा स्थित आमापाली के पास देवांगन ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग में दुकान के अंदर 4 बाइक, 2 स्कूटी और 2 साइकिल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना में करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
पीड़ित दुकान संचालक सुनील कुमार देवांगन ने बताया कि करीब 10:30 बजे उन्हें दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में सबसे पहले दुकान के आंगन में खड़े वाहन आए। इसके बाद लपटें दुकान के अंदर रखे सामान और घर की तरफ बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टी और पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सामान और वाहन जल चुके थे।
विज्ञापन
आग में देवांगन ऑटो पार्ट्स में रखे 4 बाइक, 2 स्कूटी और 2 साइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स, टायर-ट्यूब और अन्य सामान भी जल गए। दुकान संचालक का कहना है कि आग से उन्हें लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी होगी, इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित सुनील देवांगन ने उरगा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दुकानों में अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य किया जाए और रात में गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस ने पीड़ित को बीमा और अन्य सरकारी सहायता के लिए आवेदन करने की सलाह दी है।