फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Speeding trailer runs over 6 cattle leaving 2 injured villagers catch the fleeing driver in Korba

Korba: तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंदा, 2 घायल, भागते चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा, सड़क पर हड़कंप

Thu, 09 Jul 2026 02:13 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुरुवार सुबह कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को रौंद दिया।

विज्ञापन
Speeding trailer runs over 6 cattle leaving 2 injured villagers catch the fleeing driver in Korba
ट्रेलर ने मवेशियों को कुचला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुरुवार सुबह कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को रौंद दिया। हादसे में 6 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ट्रेलर तेज गति से कुदुरमाल की ओर जा रहा था। धनराज पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े और सड़क पार कर रहे मवेशियों को चालक देख नहीं सका। ट्रेलर सीधे झुंड में घुस गया और आधा दर्जन से अधिक गाय और भैंसों को रौंदता चला गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 मवेशी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों में ट्रेलर चालकों की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार बहुत तेज रहती है। चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है। कई बार ट्रेलर और डंपर तेज रफ्तार में निकलते हैं और मवेशी उनकी चपेट में आ जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाई जाए। स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आगे भी इस तरह के हादसे होते रहेंगे। उरगा पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed