{"_id":"6a51bb26f3a7492f2803de7b","slug":"four-injured-one-critical-in-korbas-mp-nagar-after-two-speeding-cars-collided-violently-police-registered-case-seized-vehicles-and-began-investigation-korba-news-c-1-1-noi1487-4489558-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 11 Jul 2026 10:39 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एमपी नगर रोड पर एक कार तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। चंद सेकंड में ही सड़क पर कारों के टूटे हुए शीशे और मलबा बिखर गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ तुरंत मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पहली कार में दो युवक सवार थे। घायलों की पहचान प्रशांत पैकरा और दीपक सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह कार काफी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ी।
दूसरी कार में पति-पत्नी आशीष अग्रवाल और काजल अग्रवाल सवार थे। ये लोग भी हादसे में घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। एक कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार लापरवाही का कारण सामने आया है। प्रशांत पैकरा और दीपक सिंह की कार की रफ्तार ज्यादा थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।