फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A young man smashed a car window in Korba

छत्तीसगढ़: कोरबा में होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 12 Jul 2026 09:54 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
A young man smashed a car window in Korba
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात एक युवक द्वारा पत्थर मारकर तोड़े जाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है और घटनास्थल सीएसईबी चौकी से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों में युवक की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है तथा उसे एक राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वाहन पर कुछ लोग होटल आए हुए थे इसके बाद होटल से वापस जाने निकले तो उनकी गाड़ी का कांच टूटा हुआ था पत्थर अंदर था उन्हें अंदेशा हुआ कि इस आसामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है तब उसने जाकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद ही घटना और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed