फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Drunken bus driver ran over stalls beaten up by locals driver arrested in Korba

Korba: शराब के नशे में धुत बस चालक ने गुमठियों को रौंदा, स्थानीय लोगों ने की पिटाई, चालक गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 05:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 05:36 PM IST
सार

कोरबा में दर्री क्षेत्र में शनिवार रात शराब के नशे में धुत बाराती बस के चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बचा। तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी गुमठी नुमा दुकानों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Drunken bus driver ran over stalls beaten up by locals driver arrested in Korba
korba

विस्तार

कोरबा में दर्री क्षेत्र में शनिवार रात शराब के नशे में धुत बाराती बस के चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बचा। तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी गुमठी नुमा दुकानों को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना के समय दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर जा चुके थे, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों और बारातियों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी और बस में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची दर्री पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक बारात लेकर जा रही बस का चालक शराब के नशे में धुत था। बताया जा रहा है कि चालक बस को बेहद तेज गति से चला रहा था। बाराती भी उसकी इस हरकत से परेशान थे और उसे कई बार समझाइश दी गई, लेकिन नशे में होने के कारण वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। जैसे ही बस दर्री थाना क्षेत्र के कमलीडुग्गू के पास पहुंची, बाराती बस से उतर गए। बारातियों के उतरते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बनी गुमठी नुमा दुकानों में बस घुसा दी। बस की टक्कर से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर भारी हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा कि बस चालक नशे में है। गुस्साए स्थानीय लोगों और बारातियों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से चालक को छुड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटनाग्रस्त बस को भी जब्त कर थाने ले जाया गया। जब्त बस पर महिंद्रा लिखा हुआ है और नेम प्लेट में गेवरा, कुसमुंडा और कोरबा लिखा है। वाहन का क्रमांक CG 10 BY 9200 है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुकानदार दुकान बंद कर नहीं गए होते तो यह हादसा और बड़ा हो सकता था। रात का समय होने के कारण दुकानों के पास लोग नहीं थे, इसलिए जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्री थाना प्रभारी ने बताया कि चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। चालक का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed