फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A woman died after being hit by truck in tragic road accident road was blocked demanding compensation

Bihar: मायके जाते वक्त सड़क पर गिरी महिला, पीछे से आए ट्रक ने कुचला; मुआवजे की मांग पर घंटों जाम

Sun, 12 Jul 2026 06:48 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 06:48 PM IST
सार

Bihar News: सारण जिले में ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला सुंती देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
A woman died after being hit by truck in tragic road accident road was blocked demanding compensation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धेनुकी चौक पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। मृतका की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव निवासी संटू साह की 30 वर्षीय पत्नी सुंती देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मायके जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मृतका के परिजनों ने बताया कि सुंती देवी अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आटा गांव स्थित अपने मायके जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक स्टेट हाईवे (एसएच-73) पर धेनुकी चौक पहुंची, वहां वाहनों की भारी भीड़ लगी हुई थी। भीड़ देखकर बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे बैठी सुंती देवी संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन


सड़क पर गिरते ही ट्रक ने कुचल दिया
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उनके पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।


यह भी पढ़ें: पूरे बिहार में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

पुलिस ने शांत कराया प्रदर्शन, चालक की तलाश जारी
मढ़ौरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed