फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's Kanadiya police seized MD drugs worth ₹15 lakh from an accused in a smuggling case.

MP: इंदौर में 15.70 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, आगर मालवा का तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 12 Jul 2026 07:51 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 07:51 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में आगर मालवा निवासी दानिश कुरैशी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुल 47.78 ग्राम एमडी ड्रग्स और कार जब्त हुई। बरामद ड्रग्स की कीमत 15.70 लाख रुपये आंकी गई। राजस्थान कनेक्शन की जांच जारी है।

विज्ञापन
Indore's Kanadiya police seized MD drugs worth ₹15 lakh from an accused in a smuggling case.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगर मालवा निवासी दानिश कुरैशी को लाखों रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले साजिद कुरैशी निवासी इल्यास कॉलोनी और इसराइल पटेल निवासी न्यू हिना पैलेस कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 5.60 ग्राम एमडी ड्रग्स और कार (MP 09 ZG 3434) बरामद की गई थी।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह मादक पदार्थ आगर मालवा निवासी दानिश कुरैशी से लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42.18 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  जून की कमी जुलाई में पूरी, एमपी में बारिश का 25% कोटा पूरा, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट


तीनों आरोपियों के पास से कुल 47.78 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में राजस्थान के कुछ बड़े ड्रग तस्करों से इनके संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर के स्थानीय तस्करों को सप्लाई करता था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स किससे खरीदी जाती थी और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed