फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth fired upon twice in three days; three accused arrested.

Delhi NCR News: तीन दिन में युवक पर दो बार फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके की वारदात, पहले हमले में बचा, दूसरी वारदात में टांग में लगी गोली; सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व कारतूस बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में महज तीन दिनों के भीतर 26 वर्षीय रवि प्रकाश पर दो बार जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन (24), शेखर उर्फ अपराधी (22) और कृष्णा उर्फ किस्सू (23) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि 8 जुलाई को न्यू उस्मानपुर में गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रवि प्रकाश ने आरोप लगाया कि पवन, कृष्णा और दो अन्य युवकों ने उस पर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान ही 11 जुलाई को आरोपियों ने रवि पर दोबारा हमला कर दिया। इस बार गोली उसके घुटने के नीचे टांग में लगी। घायल को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी वारदात के बाद पुलिस ने फिर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि रवि उन पर लगातार हमला कर रुपये मांगता था। इससे परेशान होकर उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और दोनों वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed