फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit alias Baba, an accused absconding in a murder case, arrested; knife used in the crime recovered.

Delhi NCR News: हत्या के मामले में फरार आरोपी अमित उर्फ बाबा गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी इलाके में कैफे में गाना बदलने के विवाद में हत्या का मामला
विज्ञापन

दो आरोपी को अपराध शाखा और एक को स्थानीय पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में कैफे में गाना बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक काली चरण उर्फ सनी की चाकू गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अमित कुमार उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि 17 जून की तड़के काली चरण उर्फ सनी अपने दोस्तों के साथ शाहबाद दौलतपुर स्थित एक कैफे में मौजूद था। इसी दौरान गाना बदलने को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। झगड़े के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ लौटे और सनी तथा उसके एक दोस्त पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दोनों के सिर, हाथ, कमर और पेट पर कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई। अपराध शाखा ने पहले अश्विन और अभिषेक को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने मुकुल उर्फ नाटा को पकड़ा। पूछताछ में अमित कुमार उर्फ बाबा की संलिप्तता सामने आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार को मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed