फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People alarmed by the smell of gas; odor spreads from Udyog Vihar to Sarhaul

Delhi NCR News: गैस की गंध से घबराए लोग, उद्योग विहार से सरहौल तक फैली गंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
- पीएनजी में ऑडोराइजेशन की प्रक्रिया के कारण फैली थी गंध, प्रशासन ने रुकवाई प्रकिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2, डूंडाहेड़ा, सरहौल गांव और उद्योग विहार इलाके के लोग रविवार सुबह फैली गैस की तेज गंध से घबरा गए। सुबह 8 से 11 बजे के बीच गैस गंध इन इलाकों में फैली रही। ये इलाका वार्ड संख्या दो में आता है। इलाके की वार्ड पार्षद ज्योत्सना विपिन यादव ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उपायुक्त और फायर ब्रिगेड को दी। जांच के बाद पता चला की हाईवे के पास उद्योग विहार स्थित हरियाणा सिटी गैस के पीएनजी और सीएनजी कंपनी द्वारा ऑडोराइजेशन की प्रक्रिया के दौरान गैस की गंध फैली है। यह कोई लीकेज नहीं है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि पाइप्ड नेचुरल गैस में कोई गंध नहीं होती है। उसमें गंध मिलाई जाती है। ताकि लीकेज के दौरान इसकी पहचान कर ली जाए। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह गंध गैस में गंध मिलाने की प्रक्रिया के दौरान फैली है, गैस लीकेज नहीं है।
सामाजिक कार्यकर्ता विपिन यादव ने बताया कि प्रशासन ने कंपनी में गंध डालने की प्रक्रिया बंद करवा दी मगर शाम तक हल्की गंध इलाके में रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed