सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Agnipath Protest: तिरंगा रैली में गहलोत ने कहा- अग्निपथ जल्दबाजी का फैसला, डोटासरा बोले-आरएसएस वालों को भरना है 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Jun 2022 06:24 PM IST
सार

तिरंगा रैली में गहलोत ने कहा- अग्निपथ जल्दबाजी का फैसला

विज्ञापन
Agnipath Protest CM Ashok Gehlot and Govind Singh Dotasara targeted Modi government RSS Rajasthan 
कांग्रेस ने जयपुर में निकाली तिरंगा रैली। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का जमकर विरोध हो रहा है। इसे लेकर अब कांग्रेस भी सड़क पर उतर आई है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस ने योजना के विरोध में तिरंगा रैली निकाली। जयपुर में अमर जवान ज्योति से तिरंगा दिखाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रैली को रवाना किया। इस तिरंगा रैली में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Trending Videos
Agnipath Protest CM Ashok Gehlot and Govind Singh Dotasara targeted Modi government RSS Rajasthan 
सीएम गहलोत ने तिंरगा दिखाकर रैली को किया रवाना। - फोटो : सोशल मीडिया

जल्दबाजी में अग्निपथ योजना का फैसला किया
तिरंगा रैली से पहले योजना को लेकर सीएम गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने कहा, पूरे देश के अंदर जिस प्रकार से युवा वर्ग में आक्रोश पैदा हुआ है, उनकी भावनाओं को प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को समय रहते हुए समझ लेना चाहिए। 

बिना आर्ग्यूमेंट के जल्दबाजी में अग्निपथ योजना का फैसला किया गया है। जिसे देश की जनता ने भी अस्वीकार कर दिया है। रिटायर्ड फौजी अफसरों ने भी इसे नकार दिया है। फौज में जो अनुभव रखते हैं, उनके रिएक्शन देखे होंगे। सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि यह योजना किसी भी रूप में देशहित और युवाओं के हित में नहीं है। मेरा मानना है कि केंद्र सरकार जल्द फैसला कर इस योजना को वापस ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Protest CM Ashok Gehlot and Govind Singh Dotasara targeted Modi government RSS Rajasthan 
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता हुए शामिल। - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सुरक्षा और युवाओं के खिलाफ है योजना 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, अग्निपथ योजना देश, देश की सुरक्षा और देश के युवाओं के खिलाफ है। केंद्र सरकार ने पहले किसान पुत्रों और फिर व्यापारियों के साथ धोखा किया है। नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को तोड़ दिया। अब चार साल सेना में भर्ती करने का निर्णय युवाओं के खिलाफ है। सरकार योजना को तुरंत वापस ले। कांग्रेस पार्टी के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत युवाओं के साथ खड़े हुए हैं। 

केंद्र सरकार ने जैसे देश के किसानों से मांफी मांगी। वैसे ही इन्हें अब देश से माफी मांगनी पड़ेगी। जिस सेना के शौर्य के पीछे छीपकर इन्होंने (भाजपा) 2019 का चुनाव जीता। अब ये उस सेना में भी टुकड़े करना चाहते हैं और आरएसएस के लोगों को भरना चाहते हैं। यह लोग युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों और उनके गोदामों की रखवाली के लिए पहरेदार रखना चाहते हैं। सेना में ठेका भर्ती गलत है। केंद्र सरकार इस योजना को जल्द वापस ले। 

Agnipath Protest CM Ashok Gehlot and Govind Singh Dotasara targeted Modi government RSS Rajasthan 
कांग्रेस की मांग केंद्र सरकार वापस ले अग्निपथ योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

इधर, अमर जवान ज्योति से शुरू हुई कांग्रेस की तिरंगा रैली का स्टेचू सर्किल, पांच बत्ती चौराहा, बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ सहित अन्य जगहों से होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर समापन किया गया। इस रैली में सरकार के कई मंत्री, विधायक, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed