फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajmer: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस कर्मियों समेत कई कार्यकर्ता जख्मी, देखें तस्वीरें

Tue, 18 Jul 2023 06:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 18 Jul 2023 06:43 PM IST
सार

Ajmer: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस कर्मियों समेत कई कार्यकर्ता जख्मी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Many workers including police personnel injured in the demonstration of BJP Yuva Morcha in Ajmer
युवा मोर्चा के प्रदर्शन में लाठीचार्ज - फोटो : Amar Ujala Digital
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को राजस्थान के अजमेर में हो रहे भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामले में आरपीएससी का घेराव के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर में कराया भर्ती कराया गया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने स्वयं मौके पर पहुंचे और घायलों को सहारा देकर एंबुलेंस ले गए।


Many workers including police personnel injured in the demonstration of BJP Yuva Morcha in Ajmer
घायल कार्यकर्ता को अस्पताल ले जाते सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital
मंगलवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में पुलिस ने कार्यकार्ताओं को रोकने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। हमले में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता घायल हो गए। कई पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन में घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कई कार्यकर्ताओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, लाठीचार्ज में घायल हुए अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन प्रदेश युवा मोर्चा के विपुल शर्मा सुमित अग्रवाल प्रेम ओड दिनेश हिंदू सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को घायलावस्था में एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल।






Many workers including police personnel injured in the demonstration of BJP Yuva Morcha in Ajmer

जनता यूं ही नहीं सड़क पर उतरती-शेखावत
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर लिखा की गहलोत साहब आक्रोश का ये स्वर सुन रहे हैं आप? कितना भी आप दिखा लें कि आपको फर्क नहीं पड़ता! जानते आप भी हैं, हो गलत रहा है, जनता यूं ही नहीं सड़क पर उतरती!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Many workers including police personnel injured in the demonstration of BJP Yuva Morcha in Ajmer
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे कार्यकार्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital

राजस्थान में गुंडाराज व्याप्त हो गया है
प्रदेश के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री में अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की सह पर लाठीचार्ज किया गया है। राजस्थान में गुंडाराज व्याप्त हो गया है। वहीं, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एक जैसा राज हो गया है। राजस्थान सरकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राह पर चल रही है। कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

घायलों के नाम 

  • अंकित चेची युवा मोर्चा अध्यक्ष 
  • बाबू लाल गुर्जर अजमेर 
  • विपुल शर्मा भरतपुर 
  • मोहित शर्मा जयपुर 
  • राहुल जयसवाल अजमेर 
  • मनन गहलोत  ब्यावर
  • राकेश कसवा बीकानेर अर्जुन नलिया अजमेर 
  • श्रवण सिंह चित्तौड़
  • न्यूरो वार्ड में योगेश 
  • विक्रम चौधरी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed