सब्सक्राइब करें

Rajasthan: 20 अप्रैल के बाद इंदिरा गांधी नहर में पूर्ण नहरबंदी संभव, इन 12 जिलों में जलसंकट की आशंका

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 05:59 PM IST
सार

आगामी 20 अप्रैल के बाद इंदिरा गांधी नहर में पूर्ण नहरबंदी संभव है। पश्चिमी राजस्थान के 12 जिलों में जलसंकट की आशंका पैदा हो गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Bikaner Complete canal closure possible in Indira Gandhi Canal after April 20 water crisis expected
इंदिरा गांधी नहर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी राजस्थान की जीवन रेखा मानी जाने वाली इंदिरा गांधी नहर में 20 अप्रैल के बाद कभी भी पूर्ण नहरबंदी की जा सकती है। वर्तमान में नहर से केवल पीने का पानी ही दिया जा रहा है, लेकिन नहरबंदी के बाद यह आपूर्ति भी बंद हो जाएगी। इससे बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, फलौदी, सीकर और झुंझुनूं जैसे जिलों में पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका है।

Trending Videos
Rajasthan Bikaner Complete canal closure possible in Indira Gandhi Canal after April 20 water crisis expected
नहर - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा गांधी नहर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (प्रशासन) विवेक गोयल ने जानकारी दी कि 6 फरवरी से नहर में केवल पेयजल आपूर्ति हो रही है। सिंचाई के लिए पानी पहले ही बंद किया जा चुका है और किसानों को पानी संग्रहण की अनुमति नहीं है। 20 अप्रैल के बाद शुरू होने वाली पूर्ण नहरबंदी की स्थिति में अगले 30 दिन तक नहर में पानी नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तेज हवाओं और अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

इन्हीं दिनों में क्यूं होती है नहरबंदी 
नहरबंदी गर्मियों में इसलिए होती है क्योंकि यह समय रबी की फसल कटाव का होता है अगले कुछ महीने किसानों के खेत खाली रहते हैं जिसके चलते नहरी क्षेत्रों के किसानों को पानी की आवश्यकता कम होती है। ऐसे में पंजाब और राजस्थान मिलकर अप्रैल-मई में नहर की मरम्मत और सिल्ट निकासी का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Bikaner Complete canal closure possible in Indira Gandhi Canal after April 20 water crisis expected
नहर परियोजना कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की तैयारी और जल संग्रहण
नहरबंदी के पहले जलदाय विभाग ने सभी जिलों में एक महीने तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलाशयों को भर लिया है। हालांकि, नहरबंदी की अवधि बढ़ने की स्थिति में पानी की आपूर्ति में कटौती की जा सकती है, जिससे जल संकट और आम जनता में नाराजगी का माहौल बन सकता है।

यह भी पढ़ें: गहलोत का वसुंधरा पर तीखा प्रहार, बोले- दो बार सीएम रहने के बाद भी सिर्फ झालावाड़ की बात क्यों?

जलदाय विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम
बीकानेर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने आमजन से पानी की बचत करने और जल संरक्षण में सहयोग देने की अपील की है। पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उपभोक्ता दूरभाष नम्बर 0151-2226454 पर संपर्क कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी नहर की आगामी नहरबंदी के दौरान पिछले सालों में देखने को आया है कि पानी की कमी के चलते  टेंकर माफिया भी जमकर चांदी कूटते है। जहां सामान्यतः एक टैंकर की कीमत पांच से छः सौ रुपए रहती है वहीं नहर बंदी के दौरान पानी के टैंकर की कीमत चार गुना हो जाती है । जिला प्रशासन को इस दौरान जल संकट के साथ टैंकर माफिया पर भी लगाम लगाने की चुनौती से दो-चार होना तय माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed