सब्सक्राइब करें

अजमेर डिस्कॉम: तस्वीरों में देखें इंजीनियर्स की अश्लील पार्टी, नशे में लड़कियों संग झूमे 11 जिलों के अधिकारी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 09:09 PM IST
सार

अजमेर डिस्कॉम: तस्वीरों में देखें इंजीनियर्स की अश्लील पार्टी, नशे में लड़कियों संग झूमें 11 जिलों के अधिकारी

विज्ञापन
Indecent Party Of Ajmer Discom Engineers Viral Video
पार्टी में हुआ अश्लील डांस। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियरों की पार्टी के अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो 18 जून को पुष्कर के एक नामी होटल में हुई पार्टी के हैं। एसई स्तर के इंजीनियर ने रिटायरमेंट से पहले यह पार्टी दी थी। पार्टी इतनी भव्य थी कि इसमें 11 जिलों के इंजीनियर और कर्मचारी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि गिफ्ट और शराब के लिए मांगे गए रुपये पर हुए विवाद के बाद पार्टी के वीडियो वायरल किए गए हैं। इन वीडियो में शामिल लोग लड़कियों के साथ डांस कर रहे हैं। कुछ इंजीनियर और कर्मचारी आपत्तिजनक अवस्था में भी दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos
Indecent Party Of Ajmer Discom Engineers Viral Video
अश्लील डांस का वायरल। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार 18 जून को पार्टी देने वाले इंजीनियर के रिटायरमेंट के उपलक्ष्य में 30 जून को पुष्कर के एक अन्य होटल एक और में हुई थी। जिसमें इंजीनियरों से उपहार, पार्टी और शराब के लिए 5-5 हजार, बाबूओं और हेल्परों से 1500-1500 रुपए मांगे गए। शराब नहीं पीने वाले कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। सभी से जबरन रुपये ले लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indecent Party Of Ajmer Discom Engineers Viral Video
पार्टी में बुलाई गईं थीं डांसर। - फोटो : अमर उजाला

 इसी बात को लेकर इंजीनियरों और कर्मचारियों में कहासुनी हो गई जिसके बाद यह वीडियो वायरल किए गए। पार्टी में शामिल कुछ इंजीनियरों ने बताया, पार्टी में मौजूद सभी लोगों से वीडियो नहीं बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण कुछ लोगों ने वीडियो बना लिए। रुपयों के लिए हुए विवाद के बाद किसी ने यह वीडियो वायरल कर दिए गए।

Indecent Party Of Ajmer Discom Engineers Viral Video
विवाद के बाद वायरल किए गए वीडियो। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अजमेर डिस्कॉम में इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। कुछ साल पहले अजमेर डिस्कॉम में एक लेखाधिकारी की रिटायरमेंट की खुशी में हाथीभाटा पावर हाउस में हर्ष फायरिंग भी हो चुकी है। प्रबंधन ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई भी की थी। प्रबंधन ने हाथीभाटा पावर हाउस परिसर में बैंड, ढोल बजाने और जुलूस निकालने पर रोक लगा दी थी। 

एसई को किया एपीओ, इंजीनियर के नोटिस
प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए विजिलेंस शाखा के अधीक्षण अभियंता बीएस सोनी को एपीओ कर दिया है। उनका मुख्यालय झुंझुनूं रहेगा। सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता बीएस शेखावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसई विजिलेंस पद पर जीएस मीना को चार्ज दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed