{"_id":"62e3fc9b1849e102eb0155e9","slug":"riya-dabi-assistant-collector-of-alwar-tina-dabi-sister-jaisalmer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कलेक्टर टीना डाबी की छोटी बहन रिया अलवर की असिस्टेंट कलेक्टर बनीं!, प्रदेश को मिले छह नए IAS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कलेक्टर टीना डाबी की छोटी बहन रिया अलवर की असिस्टेंट कलेक्टर बनीं!, प्रदेश को मिले छह नए IAS
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Jul 2022 08:58 PM IST
सार
Rajasthan: कलेक्टर टीना डाबी की छोटी बहन रिया अलवर की असिस्टेंट कलेक्टर बनी!, प्रदेश को मिले छह नए IAS
विज्ञापन
1 of 5
अलवर में प्रशिक्षण लेंगीं रिया डाबी।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान सरकार ने 2021 बैच के छह आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए जिला आवंटित कर दिया है। आईएएस रिया डाबी को प्रशिक्षण के लिए अलवर भेजा गया है। रिया यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी की बहन है। टीना डाबी वर्तमान में प्रदेश के सबसे बड़े जिले जैसलमेर की कलेक्टर हैं।
Trending Videos
2 of 5
रिया डाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार छह आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए जिले आवंटित किए गए हैं। जुलकर प्रतीक श्री गंगानगर, रवि कुमार नागौर, अवहद निवृत्ति सोमनाथ बाड़मेर, गौरव बुड़ानिया भीलवाड़ा, सांलुखे गौरव चंद्रशेखर भरतपुर और रिया डाबी अलवर में प्रशिक्षण लेंगीं। रिया को अलवर में असिस्टेंट कलेक्टर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
टीना डाबी अपनी बहन रिया डाबी के साथ।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार 2021 बैच के सभी छह आईएएस अधिकारी वर्तमान में मसूरी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 19 अगस्त को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें वहां से रिलीव किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक सितंबर को जयपुर में एचसीएम रीपा में रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।
4 of 5
टीना और रिया डाबी।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में आईएएस कैडर के 313 पद हैं। अब तक प्रदेश में 250 आईएएस अधिकारी थे। छह नए आईएएस अफसर मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 256 हो गई है। इनमें से 84 आरएएस से प्रमोट होकर आईएएस बने हैं। 19 अधिकारी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनके अलावा दो अफसर इंद्रजीत सिंह और खुशहाल यादव मास्टर्स डिग्री करने के लिए विदेश गए हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टीना डाबी जैसलमेर की कलेक्टर हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया की बहन टीना जैसलमेर की कलेक्टर
जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी ने छह जुलाई को पदभार ग्रहण किया था। कलेक्टर के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है। टीना जैसलमेर की 65वीं कलेक्टर हैं। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2015 की टॉपर भी रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।