राजस्थान के धौलपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। इस दौरान एक व्यक्ति उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गया। घर छोड़ने बजाय वह उसने नाबालिग को बसेड़ी रोड पर छोड़ दिया। जहां 6-7 लोगों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी नाबलिग को एक मंदिर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद एक युवक ने नाबालिग के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
Rajasthan: 14 साल की बच्ची से सात लोगों ने किया गैंगरेप, सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी, इस तरह किया अगवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Jul 2022 06:20 PM IST
सार
14 साल की बच्ची से सात लोगों ने किया गैंगरेप, सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी, इस तरह किया अगवा
विज्ञापन