सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Hyderabad-Sri Ganganagar Superfast Train to Run Regularly with New Number; Kota Railway Division to Benefit

Kota News: नए नंबर के साथ नियमित चलेगी हैदराबाद-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट ट्रेन, कोटा रेल मंडल को मिलेगा फायदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota News: काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर वीकली स्पेशल ट्रेन को रेलवे नियमित करने जा रहा है और नए नंबर 17601-17602 दिए गए हैं। टाइम टेबल यथावत रहेगा। जून तक स्पेशल रूप में चलेगी, बाद में नियमित संचालन की संभावना है। यह ट्रेन कोटा मंडल से गुजरती है।

Hyderabad-Sri Ganganagar Superfast Train to Run Regularly with New Number; Kota Railway Division to Benefit
हैदराबाद-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट ट्रेन होगी नियमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हैदराबाद के काचीगुड़ा से राजस्थान के श्रीगंगानगर तक चल रही वीकली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया है। नियमित करने के साथ ही इस ट्रेन के नए नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि नियमित होने की तारिख की भी रेलवे प्रशासन जल्द ही घोषणा कर देगा। इसको लेकर बीकानेर रेलवे मंडल को रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। फिलहाल ये ट्रेन वीकली स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है। ट्रेन को नियमित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। ये ट्रेन कोटा रेल मंडल से होकर गुजर रही है।

Trending Videos


रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद वर्तमान में चल रही ट्रेन नंबर 07053 काचीगुड़ा श्रीगंगानगर वीकली स्पेशल ट्रेन का नंबर बदलकर 17601 हो जाएगा। इसी तरह से वापसी में श्रीगंगानगर से काचीगुड़ा वीकली स्पेशल ट्रेन का वर्तमान नंबर 07054 है, यह ट्रेन नंबर बदलकर 17602 हो जाएगा। हालांकी इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल रेलवे ने जून माह तक इस स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन की सुविधा खोल रखी है। संभावना है कि जून के बाद ही ट्रेन को स्पेशल के स्थान पर नियमित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्पेशल ट्रेन काचीगुड़ा से हर शनिवार को रात 10ः00 बजे रवाना होगी। इसके बाद सोमवार सुबह 3ः40 पर कोटा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 7ः30 बजे जयपुर और दोपहर 2ः45 पर बीकानेर पहुंचेगी। साथ ही देर रात 9ः20 बजे श्रीगंगानगर पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार सुबह 6ः55 पर श्रीगंगानगर से रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 1ः00 बजे बीकानेर, रात 8ः00 बजे जयपुर और रात 11ः50 पर कोटा पहुंच जाएगी। वहीं दूसरे दिन बुधवार सुबह 7ः15 पर काचीगुड़ा जंक्शन पहुंच जाएगी।

पढ़ें- Crime: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, फिर महिला को बंधक बनाकर लूट लिए लाखों के जेवर और नकदी; जैसलमेर में अलर्ट

वहीं, ट्रेन आते और जाते समय श्रीकरणपुर, राय सिंह नगर, सूरतगढ़, लूणकरणसर, लालगढ़, बीकानेर, श्री डूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरू, सीकर, रींगस, डहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, हरदा, मल्कापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बासमात, पूर्णा, हुजुर साहिब नांदेड़, मुदखेड़, धर्माबाद, बसर, निजामाबाद, कामारेड्डी व मल्काजगिरि स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल 4, स्लीपर 6, थर्ड एसी 7, सेकंड एसी 2, फर्स्ट एसी 1, दिव्यांग कोच कम लगेज 1 व जनरेटर व ब्रेक वैन 1 मिलाकर 22 कोच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed