{"_id":"69d8de65acfe74751502029e","slug":"factionalism-resurfaces-within-congress-with-dhariwal-and-gunjal-supporters-clashing-kota-news-c-1-1-noi1391-4147607-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कांग्रेस में फिर भड़की अंदरूनी जंग, धारीवाल-गुंजल समर्थक भिड़े; बैठक में मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कांग्रेस में फिर भड़की अंदरूनी जंग, धारीवाल-गुंजल समर्थक भिड़े; बैठक में मचा हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटा में कांग्रेस की बैठक के दौरान पूर्व विधायक शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के समर्थकों के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। नाम न लिए जाने को लेकर विवाद बढ़ा और धक्का-मुक्की व नारेबाजी तक स्थिति पहुंच गई।
कांग्रेस समर्थकों के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आई
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में कांग्रेस के भीतर एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आई। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि धक्का-मुक्की और हाथापाई तक नौबत पहुंच गई। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह दोनों गुटों को अलग किया।
Trending Videos
नाम नहीं लेने पर भड़के समर्थक
यह बैठक ‘संगठन बढ़ाओ और लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें जिला और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन जैसे ही मंच से संबोधन हुआ, विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि भाषण के दौरान प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं लिए जाने पर उनके समर्थक भड़क गए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई और माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चिड़ावा में ‘भागमभाग’; ACB की रेड पड़ते ही पुलिसकर्मी फरार; पीछा करते छापादल का कर्मचारी घायल
वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और घटना को आपसी गलतफहमी बताया, लेकिन कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ नजर आई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक ओर संगठन को मजबूत करने की बात होती है, वहीं दूसरी ओर अंदरूनी टकराव पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।