सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Old rivalry turns deadly, father stabbed repeatedly before 1.5-year-old daughter, accused detained

Kota: पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, डेढ़ साल की मासूम के सामने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, आरोपी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम सामने आया है, जहां गोद में खेल रही डेढ़ साल की मासूम के सामने ही उसके पिता को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Kota News: Old rivalry turns deadly, father stabbed repeatedly before 1.5-year-old daughter, accused detained
पुरानी रंजिश में युवक को चाकू से गोदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लाडपुरा इमली चौक की है। मृतक की पहचान मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है, जो लाडपुरा का निवासी था। वारदात के समय उसकी डेढ़ साल की बेटी भी गोद में थी, जिसे हल्की चोटें आई हैं।
Trending Videos


पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुरा कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र मारू ने बताया कि सलमान और आरोपी सोहेल के बीच पुराना विवाद चल रहा था, इसी के चलते सोहेल ने देर रात सलमान पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले सलमान की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला, इसके बाद चाकू से कई वार कर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: Dausa: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रोडवेज मुख्य प्रबंधक, मेडिकल अवकाश पास करने के बदले मांगी रकम

मृतक के भाई सुल्तान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची एफएसएल और एमओबी टीम ने मामले में आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं।

परिजनों के अनुसार सलमान कूलर की बॉडी बनाने का काम करता था। घटना के समय वह अपनी बेटी को लेकर दुकान पर गया था तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हमले में सलमान के पेट पर आधा दर्जन से अधिक वार किए गए। गनीमत रही कि उसकी बेटी को गंभीर चोट नहीं आई वरना उसकी जान को भी खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed