सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Agriculture Minister Kirodi Lal Meena warned the officials from the stage!

Kota: 'लापरवाह अधिकारियों को नहीं मिलेगी छूट' किरोड़ी लाल मीणा बोले- किसानों को हर हाल में मिलेगा मुआवजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटा दौरे पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि आपदा मुआवजा न मिलने पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। इटावा के ढीपरी चंबल गांव में आयोजित कार्यक्रम में ओम बिरला भी मौजूद रहे, जहां 256 करोड़ रुपये की लागत से चंबल नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की गई।

Agriculture Minister Kirodi Lal Meena warned the officials from the stage!
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले के दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर लापरवाह अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों तक नहीं पहुंचा और गरीब चक्कर काटने को मजबूर हैं, तो ऐसे अधिकारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos


कार्यक्रम में अधिकारियों की लगाई क्लास

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इटावा कस्बे के ढीपरी चंबल गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान ओम बिरला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबल नदी पर बनेगा 256 करोड़ का ब्रिज

इस मौके पर ढीपरी चंबल गांव से बूंदी जिले के चारणखुर्द तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा पुल बनाने की घोषणा की गई। यह पुल चंबल नदी पर बनाया जाएगा, जिसकी लागत करीब 256 करोड़ रुपये होगी। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने एक किसान के खेत पर जाकर वहां उगाए गए खरबूजे का स्वाद भी लिया और किसानों के साथ बातचीत की।

'अगर किसान परेशान है तो मेरा मंत्री बनना बेकार'

कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और तीसरा फायदा यह है कि ओम बिरला जैसे नेता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े फायदे के बावजूद अगर प्रदेश का किसान परेशान है, तो उनका कृषि मंत्री बनना बेकार है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि चाहे किसान हाड़ौती का हो या पूरे राजस्थान का, आपदा से हुए नुकसान की एक-एक पाई उसे जरूर दी जाएगी।

नकली खाद-बीज पर सख्ती

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उन्हें नकली खाद और बीज की कई शिकायतें मिली हैं। जहां-जहां शिकायत मिली, वहां छापेमारी कर कार्रवाई की गई और लापरवाह लोगों को जेल भेजा गया। कई कंपनियों को भी बंद कराया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अगर कहीं भी नकली खाद या बीज मिले तो तुरंत शिकायत करें, ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके।

ये भी पढ़ें- -Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण

केंद्र सरकार ला रही है सख्त कानून

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार अब इस मामले में सख्त बिल लाने जा रही है। इस बिल के तहत अगर किसी किसान को नकली खाद या बीज दिया जाता है, तो दोषी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और 10 साल तक की सजा का प्रावधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed