सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Son-in-law Accuses Mother-in-law and Sister-in-law of Attempting to Burn Him with Petrol

Rajasthan: पेट्रोल से झुलसने की दो घटनाएं, एक की हुई मौत, दूसरे का इलाज जारी, पुलिस कार्रवाई में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: झालावाड़ और कोटा में पेट्रोल से झुलसने की दो घटनाएं सामने आईं। झालावाड़ में जहां ससुराल आए युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। वहीं, कोटा में कैलाश मेहर ने खुद पर पेट्रोल डाल आग लगा ली, जिससे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Son-in-law Accuses Mother-in-law and Sister-in-law of Attempting to Burn Him with Petrol
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र के सातलखेड़ी में ससुराल आए युवक पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। सवाईमाधोपुर निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र हरिराम बैरवा, अपनी पत्नी को लेने ससुराल सातलखेड़ी आया था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ससुराल पहुंचने पर कहासुनी हो गई। देर रात उसे झालावाड़ अस्पताल लेकर आए।

Trending Videos


सास और साली ने दामाद पर किया हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसकी सास और साली ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। संजय के अनुसार, आग लगते ही उसके ससुर ने किसी तरह आग बुझाई। बाद में ससुर ने उसे थप्पड़ भी मारा। ससुर के बड़े भाई ने रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरजी अस्पताल, झालावाड़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
एसआरजी अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी से कांस्टेबल अरविंद ने बताया कि सातलखेड़ी में ससुराल में सास-साली की ओर से पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने से व्यक्ति की मौत
इधर, कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके के समीप जुल्मी गांव में मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान वह झालावाड़ अस्पताल में मौत हो गया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बुआ के निधन का सदमा पड़ा भारी
मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि कोटा जिले के सुकेत थाना क्षेत्र के जुल्मी गांव निवासी 50 वर्षीय कैलाश मेहर अपनी बुआ के पास ही रहते थे और ट्रक चालक थे। उनके अनुसार, बीमारी के कारण उनकी बुआ का निधन हुआ था। कैलाश अगले दिन गाड़ी चलाकर गांव लौटे। बुआजी के निधन के चलते वह काफी सदमे में थे। इसी तनाव के कारण उन्होंने घर के पास ही गांव में खाली जगह जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

ये भी पढ़ें: पान मसाला विवाद; सलमान खान की अंतरिम राहत खत्म, अब 9 अप्रैल को कोर्ट में हाजिरी जरूरी

रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा
घायल अवस्था में उन्हें झालावाड़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा था। लेकिन शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर अस्पताल पुलिस चौकी ने शव को मोर्चरी में रखवा कर सुकेत पुलिस को सूचना दी। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed