सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Former councillor booked for intimidating female professor, PhD cancelled

Kota News: पूर्व पार्षद ने महिला प्रोफेसर को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी का पीएचडी रजिस्ट्रेशन रद्द

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota News: कोटा में पूर्व पार्षद और पीएचडी छात्र ओम गुंजल पर महिला प्रोफेसर के घर जबरन घुसने, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी अभी फरार है। घटना के बाद आरोपी का पीएचडी रद्द कर दिया गया और उसे कैंपस में आने से रोक दिया गया।  

Former councillor booked for intimidating female professor, PhD cancelled
पूर्व पार्षद ओम गुंजल
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद के खिलाफ छेड़छाड़ के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अनंतपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि पूर्व पार्षद और पीएचडी छात्र ओम गुंजल ने महिला के फ्लैट में जबरन घुसने और ब्लैकमेल करने की कोशिश की। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस मल्टीस्टोरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

Trending Videos


पिछले सात साल से एक दूसरे को जानते थे दोनों
डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि एक महिला ने थाने में शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि वह लगभग सात साल से ओम गुंजल को जानती है। लेकिन कुछ समय से उसके व्यवहार में काफी बदलाव देखा गया। पीड़िता ने बताया कि ओम गुंजल शराब के नशे में उसके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकियां दी गईं। महिला ने ओम गुंजल पर छेड़छाड़ और धमकियां देने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पार्षद पर पहले से भी दो केस है दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले पार्षद रह चुका है, और उसके खिलाफ पहले भी दो प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने के मामले शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि पीड़िता जिस बिल्डिंग में रहती है, वहां ओम गुंजल गया था।


ये भी पढ़ें: राजस्थान के ये बालाजी पूरी करते हैं सबकी मुरादे, 300 साल से भी ज्यादा पुराना है मंदिर

पीएचडी का रजिस्ट्रेशन रद्द
ओम गुंजल के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उसकी पीएचडी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। उसे कैंपस में आने से भी रोक लगा दी गई है। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा के लिए सिटी एसपी को लिखित में सूचित किया गया है। प्रकरण दर्ज होने के बावजूद पूर्व पार्षद पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed