सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Some people were having a liquor party at Muktidham and religious materials were found at scene

Rajasthan News: कोटा के मुक्तिधाम में शराब पार्टी और कथित तांत्रिक क्रिया का मामला, दो युवक हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota News: कोटा के धाकड़खेड़ी मुक्तिधाम में शराब पार्टी और कथित तांत्रिक क्रिया के मामले में दो युवक हिरासत में लिए गए। मौके से शराब और धार्मिक सामग्री मिली। अस्थियां चोरी की घटनाओं से जुड़ाव की जांच जारी है।
 

Some people were having a liquor party at Muktidham and religious materials were found at scene
मुक्तिधाम में बैठकर शराब पार्टी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव स्थित मुक्तिधाम में संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कुछ लोग बैठे मिले और वहां से शराब की बोतलें तथा धार्मिक क्रिया से जुड़ा सामान बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Trending Videos

 
पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य
उद्योग नगर थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुक्तिधाम में कुछ लोग बैठकर गतिविधियां कर रहे हैं और उनके पास शराब की बोतलें भी हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां दो युवक मौजूद मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम निशांत प्रजापति और जीतू सुमन बताए, जो धाकड़खेड़ी के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवकों ने पूजा करने की बात कही
पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि श्मशान के पास स्थित भैरुजी के स्थान पर वे पूजा करने के लिए आए थे। उनका कहना है कि वे जाजम पर बैठकर देवी-देवताओं की पूजा कर रहे थे और उनका परिवार लंबे समय से इस स्थान पर जाता रहा है। हालांकि मौके से शराब की बोतल और धार्मिक सामग्री मिलने के कारण पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
 
अस्थियों की चोरी की घटनाओं से जुड़ाव की जांच
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इस मुक्तिधाम में पहले भी कई बार अस्थियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में पुलिस दोनों युवकों से इस संबंध में भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध का पता लगाया जा सके।

पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग के लिए गुनाह: सरकारी शिक्षक ने व्यापारियों से मांगी करोड़ों की फिरौती, पत्नी के नाम से किया ऐसा काम
 
शहर के अन्य मुक्तिधामों में भी सामने आ रही घटनाएं
कोटा शहर के कुन्हाड़ी, महावीर नगर, नयापुरा और छावनी सहित कई क्षेत्रों के मुक्तिधामों में भी अस्थियां चोरी होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग तांत्रिक क्रियाओं के लिए मृतकों की राख और अस्थियों का उपयोग करते हैं।
 
सुरक्षा बढ़ाने की उठी मांग
लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर शहरवासियों ने मुक्तिधामों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई आवश्यक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed