{"_id":"69dbc047339b7bf6270eefc3","slug":"jaisalmer-crime-miscreants-hold-woman-hostage-flee-with-jewelry-and-cash-worth-lakhs-city-on-alert-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, फिर महिला को बंधक बनाकर लूट लिए लाखों के जेवर और नकदी; जैसलमेर में अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, फिर महिला को बंधक बनाकर लूट लिए लाखों के जेवर और नकदी; जैसलमेर में अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaisalmer Crime: जैसलमेर के भाटिया पाड़ा में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने व्यापारी के घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया। फिर हाथ-पैर बांधकर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
दिनदहाड़े घर में घुसकर बंधक बनाकर लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर जिले के भाटिया पाड़ा इलाके में हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। आमतौर पर शांत माने जाने वाले इस क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा घर में घुसकर महिला को बंधक बनाना और लाखों रुपये की लूट को अंजाम देना, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, गांधी चौक क्षेत्र के व्यापारी नवल भाटिया के घर को तीन अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना के समय घर में केवल उनकी पत्नी मौजूद थीं, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी पूरी योजना के साथ घर में दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने महिला को काबू में कर लिया और उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए, मुंह पर टेप चिपका दी और गले पर चाकू रखकर उसे डराया-धमकाया। इस दौरान महिला पूरी तरह असहाय हो गई और बदमाशों ने आराम से घर में रखे कीमती सामान को खंगालना शुरू कर दिया। करीब कुछ ही मिनटों में आरोपियों ने सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर और नकदी समेट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद महिला ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद तुरंत पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ डीएसपी रूप सिंह इन्दा और शहर कोतवाल सुरजा राम भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस टीमों को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
पढ़ें- Rajasthan News: टेलीग्राम के जरिए से सात हजार लोगों से लाखों की ठगी, 21 साल का आरोपी गिरफ्तार; नागौर का मामला
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में तीन संदिग्ध युवक कैमरों में नजर आए हैं, जिनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
घटना के तुरंत बाद पूरे जैसलमेर शहर में नाकाबंदी कर दी गई। शहर के प्रमुख चौराहों और बाहर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। अलग-अलग टीमों का गठन कर संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिस क्षेत्र को अब तक सुरक्षित माना जाता था, वहां इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है। आमजन ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि इस वारदात का जल्द खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन