सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   hanged himself after beating his wife

Kurukshetra News: पत्नी को पीटने के बाद लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
hanged himself after beating his wife
कुरुक्षेत्र। मृतक गोविंद।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव रतगल में 23 वर्षीय युवक गोविंद ने रविवार दोपहर पत्नी को पीटने के कुछ देर बाद कमरे में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मारपीट से आहत पत्नी पास लगती सेक्टर सात पुलिस चौकी में पति की शिकायत दर्ज करवाने गई तो युवक ने पीछे से फंदा लगा लिया।
Trending Videos

मृतक गोविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी थे। वह रंग पुताई का काम करते थे और रतगल गांव में किराए के कमरे में पत्नी बिमला, बेटी पारुल (4) और बेटे पारस (डेढ़ वर्ष) के साथ रहते थे। पत्नी बिमला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह कोठियों में झाड़ू-पोछा करने चली गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह काम से लौटी तो पति गोविंद अपने पिता के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिमला ने उसे शराब पीने से टोका। इसके कुछ देर बाद कोठी की मालकिन की ओर से दिए बच्चों के लिए दी गई फ्रूटी और केला बच्चों को खिलाने लगी तो गोविंद भड़क गया और पहले बेटी को मारने लगा। जब बिमला ने बेटी की रक्षा की तो गोविंद ने उस पर भी हमला कर दिया।
उसने डंडे से बिमला को पीटना शुरू कर दिया और धमकियां देने लगा। डर के मारे बिमला ने अपने पिता को फोन किया और फिर पुलिस चौकी में शिकायत करने चली गई। जब वह पुलिस चौकी से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बिमला ने आवाज लगाई लेकिन गोविंद ने दरवाजा नहीं खोला।
उसने अपनी ननद मधु और पड़ोसन को बुलाया। तीनों ने जाली का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गोविंद छत के पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।
सूचना मिलते ही सेक्टर-सात पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नैनपुर पुरथ्यावा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed