सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Central and State governments have constructed Panchtirtha in the name of Dr. BR Ambedkar: Harvindra Kalyan

केंद्र व प्रदेश सरकार ने डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम से किया पंचतीर्थ का निर्माण : हरविंद्र कल्याण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Central and State governments have constructed Panchtirtha in the name of Dr. BR Ambedkar: Harvindra Kalyan
कुरुक्षेत्र। वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित डाॅ.भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण करते हरियाणा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने रविवार को वाल्मीकि धर्मशाला व मंदिर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब का भला करने के लिए अंत्योदय की नीति से काम कर रही है। पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को आगे लेकर जाया जा रहा है। वर्तमान में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है। मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने डाॅ. बीआर आंबेडकर के नाम से पंचतीर्थ का निर्माण किया है। इन स्थानों पर जाकर देश के नागरिकों को गर्व की अनुभूति हो रही है।
Trending Videos

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये वाल्मीकि आश्रम नहीं बल्कि बड़े-बड़े संतों की तपोभूमि है। उनके तपों और भविष्य की सोच के परिणाम स्वरूप ही यहां पर छात्रावास चलता आ रहा है। छात्रावास में काम पढ़कर यहां से आईएएस अधिकारी, मंत्री और अनेक नागरिकों ने सरकारी नौकरी हासिल की है। उन्होंने कहा कि किस कालखंड में क्या घटित हुआ, उसको हमें याद रखना चाहिए। हमारी दृष्टि भविष्य पर रहनी चाहिए। हमें अपने बच्चों के बेहतर व उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कालखंड में हर समय अच्छाई और बुराई साथ-साथ चली है। इसी तरह सोच भी हर तरह की रही है। हमारे महापुरुषों ने समाज को सही रास्ता दिखाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जिले में वाल्मीकि धर्मशाला महाभारत कालीन आश्रम एक बहुत पुरानी संस्था है। इसका करीब 800 वर्ष पुराना रिकॉर्ड संस्था के पास मौजूद है। वर्ष 1952 से शिक्षा को बढ़ावा देते हुए होस्टल चलाया जा रहा है। समाज इस आश्रम को शिक्षा का हब बना चुका है। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से देश में डाॅ. आंबेडकर की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए देश व प्रदेश में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है जिससे विधानसभा और लोकसभा की 33 फीसदी सदस्य महिलाएं होंगी।

उन्होंने नागरिकों से पंचकूला पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को पंचकूला में डाॅ. आंबेडकर की जयंती को भव्य और विशाल कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से सभी समाज से नागरिक हिस्सा लेंगे।
मंदिर में स्थापित प्रतिमा का निर्माण विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद ने अपने पिता राजेंद्र प्रसाद की याद में करवाया है। राजेंद्र प्रसाद प्रदेश में वाल्मीकि समाज के पहले जज वर्ष 1980 में बने थे। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि सभा को 11-11 लाख रुपये सहयोग के तौर पर देने की घोषणा की। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण व कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस मौके पर महंत रतन दास, वाल्मीकि सभा के प्रधान जागीर सिंह, जाट सभा के प्रधान कृष्ण श्योकंद, राजकुमार सैनी, रमेश पानीपत, जसवंत घाघट, ऋषिपाल बेदी, यशपाल नंबर, मा. लालचंद, सुशील वैद्य, एडवोकेट सुभाष बुंबक, मलकीत ढांडा, श्याम लाल जांगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed