कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से रविवार को साइक्लोथॉन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर साइकिल चलाई जिसमें हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।
इसका लक्ष्य लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक करना रहा। साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाते हुए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि देश की तरक्की में युवा पीढ़ी का स्वस्थ होना जरूरी है। इस युवा के साथ ही भविष्य जुड़ा हुआ है।
इसलिए देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस मौके पर सेवानिवृत्त हॉकी चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, वीरभान सिंह और नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। साइकिल मैराथन को हरी झंडी दिखाते धुम्मन सिंह किरमत। विज्ञप्ति