सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hundreds of Bhaurkhas, installed years ago, will now be removed from the Sannihit Sarovar complex.

Kurukshetra News: अब सन्निहित सरोवर परिसर से हटाए जाएंगे वर्षों पहले स्थापित सैकड़ों भौरखे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of Bhaurkhas, installed years ago, will now be removed from the Sannihit Sarovar complex.
कुरुक्षेत्र। केडीबी द्वारा लगाया गया नोटिस बोर्ड। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर परिसर में अनेक वर्षों से स्थित पूर्वजों (भौरखों) के सैकड़ों थान हटाए जाएंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारी कर ली है। इसके लिए न केवल संबंधित परिवारों को नोटिस दिए जा चुके हैं बल्कि 15 अप्रैल को कार्रवाई की भी योजना है।
Trending Videos


ये भौरखे हटाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड पहले भी प्रयास कर चुका है। यहां तक कि पिछले वर्ष भी केडीबी ने यह प्रयास किए थे। भौरखों के बीच ही नोटिस बोर्ड भी लगाया था, जिस पर इन्हें अतिक्रमण बताते हुए हटाए जाने की चेतावनी दी गई थी। इसमें 31 मार्च 2025 तक न हटाने पर प्रशासनिक तौर पर कार्रवाई की जाएगी और उसका खर्च भी संबंधित परिवारों से ही वसूल किया जाएगा। हालांकि केडीबी के इस नोटिस व प्रयासों के बावजूद आज तक ये थान नहीं हटा पाए हैं। इनसे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हैं लेकिन अब फिर केडीबी ने इसके लिए तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परिवारों को दिए जा चुके नोटिस : सेतिया
केडीबी मानद सचिव पंकज सेतिया ने कहा कि सभी संबंधित परिवार को ये भौरखे हटाने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। नहीं हटाए गए तो 15 अप्रैल को बोर्ड की ओर से इन्हें हटाया जाएगा। बोर्ड इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने की योजना बना रहा है।



---------

विधि विधान से दूसरी जगह की जाए स्थापना : यशेंद्र
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा ने कहा कि अनेक वर्षों से यहां ये भौरखे स्थापित हैं। पहले कम थे, जो बाद में समय के साथ बढ़ते गए और इनकी संख्या सैकडों में हैं। केडीबी पहले भी प्रयास कर चुका है और अब फिर प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित परिवारों को भी चाहिए कि विधि विधान से इन भौरखों को किसी दूसरी जगह स्थापित किया जाए, ताकि किसी प्रकार के विवाद का केंद्र न बने।

कुरुक्षेत्र। केडीबी द्वारा लगाया गया नोटिस बोर्ड। संवाद 

कुरुक्षेत्र। केडीबी द्वारा लगाया गया नोटिस बोर्ड। संवाद 

कुरुक्षेत्र। केडीबी द्वारा लगाया गया नोटिस बोर्ड। संवाद 

कुरुक्षेत्र। केडीबी द्वारा लगाया गया नोटिस बोर्ड। संवाद 

कुरुक्षेत्र। केडीबी द्वारा लगाया गया नोटिस बोर्ड। संवाद 

कुरुक्षेत्र। केडीबी द्वारा लगाया गया नोटिस बोर्ड। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed