सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused arrested for raping and threatening a minor

Varanasi News: नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for raping and threatening a minor
विज्ञापन
सिंधौरा। थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को महगांव के बगीचे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रमोद उर्फ बबलू मौर्य (39) व आनंद मौर्य (33) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की बहन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन के साथ आरोपी एक साल से जबरन संबंध बना रहा था। आनंद मौर्य ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपी योजनाबद्ध तरीके से पीड़िता को अपने प्रभाव में लेकर उसका शोषण करते थे। फिलहाल दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos

निर्माणाधीन मकान से सबमर्सिबल पंप चोरी
रोहनिया। क्षेत्र के परमानंदपुर में निर्माणाधीन मकान से सबमर्सिबल पंप चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार, शशिकला तिवारी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी देखभाल के लिए एक चौकीदार रखा गया था। चौकीदार ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे तक जाग रहा था। सुबह उठने पर देखा कि मौके से सबमर्सिबल पंप गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed