सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता का लाइव कत्ल: 81 सेकंड में हत्या, 20 किक मारने के बाद स्टार्ट हुई बाइक; राजीव हत्याकांड की पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 12 Apr 2026 08:48 AM IST
सार

Mirzapur Lawyer Murder Case: मिर्जापुर की सद्भावना नगर कॉलोनी में टहल कर घर लौट रहे पूर्व प्रधान व अधिवक्ता की तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Mirzapur Lawyer Murder Live Killing  Video Photo Accused Rajendra Sonkar Arrested After Encounter
Advocate Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू (50) की 81 सेकंड में गोली मारकर हत्या करने के बाद राजेंद्र सोनकर अपने साथी के साथ भागने में कामयाब रहा। इस दौरान उसकी बाइक चालू नहीं हुई। राजेंद्र और उसके साथी ने 20 किक मारीं तब जाकर बाइक चालू हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों बाइक में किक मारते दिख रहे हैं।


बृजेश मिश्र के आवास के आगे खाली प्लॉट के पास राजेंद्र सोनकर अपनी बाइक को रोकता है। सफेद रंग के कपड़े पहने और गले में गमछा डाले राजेंद्र बाइक खुद चलाकर पहुंचा था। उसके साथ नीले रंग की शर्ट पहने युवक था। 
Trending Videos
Mirzapur Lawyer Murder Live Killing  Video Photo Accused Rajendra Sonkar Arrested After Encounter
अधिवक्ता की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वही पीछे मुड़कर अधिवक्ता को देखता है। राजेंद्र डिकी से अखबार में लिपटे तमंचे को बाहर निकालता है। 33 सेकंड में तमंचा लेकर अधिवक्ता राजीव सिंह की ओर बढ़ता है और गोली मारता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur Lawyer Murder Live Killing  Video Photo Accused Rajendra Sonkar Arrested After Encounter
पोस्टमार्टम हाउस पर अधिवक्ताओं के बीच फंसे आयुक्त और डीएम - फोटो : वीडियो ग्रैब
राजेंद्र ने की थी अपनी नानी की हत्या, राजीव ने कराई थी जमानत
राजेंद्र सोनकर अधिवक्ता राजीव सिंह के गांव का रहने वाला है। राजीव सिंह ने गांव में बसने के लिए राजेंद्र को जमीन दी थी। उसके घर पर शादी पड़ी थी तो उसमें भी राजीव सिंह ने मदद की थी। राजीव ने राजेंद्र को उसकी नानी की हत्या में जमानत दिलवाई थी। 
Mirzapur Lawyer Murder Live Killing  Video Photo Accused Rajendra Sonkar Arrested After Encounter
अधिवक्ता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेंद्र की मां का मायका कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर सोनकर बस्ती में तालाब के सामने है। राजेंद्र की मां चार बहनें थीं। उनका कोई भाई नहीं था। राजेंद्र की नानी ने जमीन बेटियों को दे दी। 

 
विज्ञापन
Mirzapur Lawyer Murder Live Killing  Video Photo Accused Rajendra Sonkar Arrested After Encounter
अधिवक्ता की हत्या के बाद आरोपी मुठभेड़ में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक हिस्सा राजेंद्र की मां को मिला। बाकी हिस्से पर कब्जा करने के लिए राजेंद्र ने 20 वर्ष पहले अपने नानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें राजीव सिंह ने उसके अधिवक्ता के तौर पर मुकदमा लड़कर उसे जमानत दिलाई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed