सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने को बेताब रहे श्रद्धालु, जयकारे से गूंजी विंध्य धाम की गलियां

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Mar 2026 10:41 AM IST
सार

Mirzapur News: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद से ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने को श्रद्धालु बेताब रहे। माता के जयकारे से विंध्य धाम की गलियां गूंजती रहीं। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri second day Devotees throng Vindhyachal Dham for darshan in Mirzapur
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। खराब मौसम के बावजूद माता के जयकारे से विंध्य धाम की गलियां गूंजती रहीं। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने माता काली और अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। सुबह से ही गरज चमक के साथ बारिश के चलते कुछ मार्गों पर कीचड़ के चलते फिसलन से श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ी रहीं।  

Trending Videos
Chaitra Navratri second day Devotees throng Vindhyachal Dham for darshan in Mirzapur
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की गलियों में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को मंगला आरती के बाद से शुरु हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। मां विंध्यवासिनी के गुड़हल, कमल, गुलाब के पुष्पों, रत्नजड़ित आभूषणों से दिव्य शृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri second day Devotees throng Vindhyachal Dham for darshan in Mirzapur
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
शहनाई, शंख और ढोल-नगाड़े की ध्वनि के साथ पहाड़ावाली के जयकारे से संपूर्ण शक्ति धाम गूंज रहा था। परिक्रमा पथ की छत पर साधक वैदिक मंत्रों के बीच पूजन अनुष्ठान में लीन नजर आए। शहनाई-नगाड़े की धुन पर लोगों ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी और सदस्य भक्तों की सेवा में जुटे रहे। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने इंतजाम किए थे।
Chaitra Navratri second day Devotees throng Vindhyachal Dham for darshan in Mirzapur
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
जमीन पर बैठकर कपाट खुलने का किया इंतजार
आरती व शृंगार के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट एक-एक घंटे के लिए बंद रहे। इस दरम्यान लंबी कतारों में लगे श्रद्धालु अपनी जगह बैठकर कपाट खुलने का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन
Chaitra Navratri second day Devotees throng Vindhyachal Dham for darshan in Mirzapur
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की सजावट बिखेर रही अलौकिक छटा
चैत्र नवरात्र में विंध्य धाम सहित अष्टभुजा पहाड़ पर स्थित महाकाली व मां अष्टभुजी मंदिर की फूलों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही। विंध्याचल मंदिर के प्रमुख द्वार सहित संपूर्ण मंदिर परिसर की आकर्षक पुष्पों और रंग-बिरंगी लाइटों से की गई सजावट देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed